Gold Silver Prices Today: 21 अप्रैल 2026 को भी भारत में सोने और चांदी की कीमतों में वैश्विक परिस्थितियों, खासकर ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 800 रुपये की बढ़त के साथ 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम […]

Gold Silver Prices Today: 21 अप्रैल 2026 को भी भारत में सोने और चांदी की कीमतों में वैश्विक परिस्थितियों, खासकर ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 800 रुपये की बढ़त के साथ 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई है और यह 41 रुपये यानी 0.03% नीचे आकर 1,53,902 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1,53,943 रुपये पर बंद हुआ था। Survey Thank you for completing the survey! आज का सोने का दाम ध्यान देने वाली बात है कि इसी साल 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 0.52% गिरकर 4,805.09 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,55,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक यह 1,52,096 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 24K, 22K और 18K सोने के भाव कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम18 कैरेट11,661 रुपये93,288 रुपये1,16,610 रुपये11,66,100 रुपये22 कैरेट14,249 रुपये1,13,992 रुपये1,42,490 रुपये14,24,900 रुपये24 कैरेट15,543 रुपये1,24,344 रुपये1,55,430 रुपये15,54,300 रुपये सोमवार का सोने का दाम अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें, तो दिल्ली में ज्वैलर्स और स्टॉकिस्ट की नई खरीदारी के चलते सोमवार को सोने में 800 रुपये की तेजी आई थी और यह 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। आज का चांदी का दाम वहीं चांदी की कीमतों में भी इसी तरह की अस्थिरता बनी हुई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में चांदी 4,300 रुपये की तेज उछाल के साथ 2,57,300 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) पर पहुंच गई, जबकि इससे पहले यह 2,53,000 रुपये प्रति किलो थी। हालांकि MCX पर चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई और यह 4,568 रुपये यानी 1.78% नीचे आकर 2,52,574 रुपये प्रति किलो रह गया, जबकि पिछले सत्र में इसका बंद भाव 2,57,142 रुपये था। इस साल 29 जनवरी को चांदी ने भी वायदा बाजार में 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई स्तर छुआ था। वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी की कीमत 1.35% गिरकर 79.71 डॉलर प्रति औंस रह गई है। गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी 2,74,900 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है, जबकि IBJA के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह तक यह 2,50,675 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। सोमवार का चांदी का दाम पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो सोमवार को दिल्ली में चांदी में 4,300 रुपये की बढ़त देखने को मिली थी और यह 2.57 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी, जिसका मुख्य कारण बाजार में बढ़ी हुई मांग रही। यह भी पढ़ें: 2 घंटे 9 मिनट की नई मिस्ट्री-थ्रिलर, डरावने जंगल की रहस्यमयी कहानी देख सिहर जाएगी आत्मा, IMDb रेटिंग 7.3