April 2026 इस समय जाने पर है। गर्मी बढ़ती जा रही है और आगे जो महीने आने वाले हैं वो आपका जीना मुहाल कर सकते हैं। असल में, भारत में मई-जून में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। ऐसे में, अगर आप अपने घर में रहते हैं तो कई तरह के जुगाड़ करके या नए AC के साथ इस गर्मी को दूर कर सकते हैं और अपने साथ अपने परिवार के लोगों को राहत दे सकते हैं, लेकिन अगर आप किराये के घर में रहते हैं तो आपके लिए टेंशन ज्यादा है। आपको गर्मी से भी छुटकारा चाहिए, इसके अलावा आपको मकान मालिक की लबर लबर से भी मुक्ति चाहिए। ऐसे में किया क्या जाए। मुझे लगता है कि आपको 2026 में एक पोर्टेबल एसी के साथ जाना चाहिए। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इन्हें इंस्टॉल करने के लिए आपको ड्रिलिंग और दीवार में तोड़फोड़ की जरूरत नहीं होती है। आज हम आपको यह तो बताने वाले हैं कि आपको किन पोर्टेबल एसी को खरीदना चाहिए, इसके अलावा हम आपको यह भी बताने वाले हैं कि आखिर Portable AC कैसे ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। Survey Thank you for completing the survey! पोर्टेबल एसी क्यों जरूरी? जैसे कि मैंने आपको पहले भी बताया है कि पोर्टेबल एसी को इंस्टॉल करने के लिए किसी भी तरह की तोड़फोड़ के अलावा ड्रिलिंग आदि की जरूरत नहीं होती है। पोर्टेबल एसी छोटे कमरों, रेन्टल और बेहद जल्दी सेटअप के लिए बेहतरीन चॉइस हो सकते हैं। यह भी पढ़ें: गर्मी को ‘जड़ से खत्म’ कर देगा ये 5 रुपये वाला आइटम.. कूलर को बना देगा पोर्टेबल Mini AC इन्हें इंस्टॉल करना बेहद आसान होता है, यह एक जगह से दूसरी जगह आसानी से आ जा सकते हैं। इन्हें आवाज आती है, और इनकी एफिसिएनसी स्प्लीट एसी के मुकाबले कुछ कम होती है। यह स्पॉट कूलिंग के लिए बेस्ट होते हैं। इन्हें पूरे घर के लिए इस्तेमाल में नहीं लिया जा सकता है। कैसे काम करता है पोर्टेबल एसी? आइए जानते है कि आखिर पोर्टेबल एसी काम कैसे करता है। असल में, यह वॉर्म एयर को आकर्षित करने वाली प्रणाली पर निर्मित होते हैं। यह कूलिंग एसी की तरह ही रेफ्रीजरेंट से देते हैं। यह हवा को एक कमरे में पंप कर देते हैं। इसके अलावा इसके पाइप को भी घर से बाहर निकाला जा सकता है, जिसे गर्म हवा को बाहर किया जाता है। Portable AC के फायदे? इन्हें इंस्टॉल करना बेहद आसान, लटकाने और ड्रिलिंग की जरूरत नहीं। यह छोटे और एक जगह से दूसरे स्थान पर आसानी से ला ले जाये जा सकते हैं। पोर्टेबल एसी मुख्य तौर पर किराये के घर में रहने वाले लोगों के लिए बेस्ट हो सकते हैं। छोटे स्पेस के लिए बेहतरीन ऑप्शन। Split AC का सस्ता और बेहतरीन ऑल्टरनेटिव। इसमें Split AC के जैसे ही कई मोड मिलते हैं। पोर्टेबल एसी के नुकसान हालांकि, पोर्टेबल एसी के बहुत से फायदे हैं, लेकिन इसके बाद भी इसमें कुछ कमियाँ होती हैं, आइए इनपर भी एक नजर डालते हैं। इनकी कूलिंग क्षमता लिमिटेड होती है। इनमें नॉइज़ के अलावा वाटर ड्रेनेज की समस्या रहती है। बड़े रूम और खुले इलाकों के लिए सही नहीं। लंबे समय तक चलाने में ज्यादा बिजली की खपत। विंडोज़ और स्प्लीट एसी के मुकाबले इनका लाइफस्पेन कम होता है। कौन से पोर्टेबल एसी खरीदना सही रहेगा? अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके लिए कौन सा पोर्टेबल एसी बेस्ट होने वाला है तो इसकी भी जानकारी हम आपको देने वाले हैं। आइए जानते है कि कौन से पोर्टेबल एसी आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। Croma 1.5 Ton Portable ACकीमत: ₹42,990 (लिस्ट प्राइस) फीचर्स: 170 स्क्वेर फीट के कमरे के लिए उपयुक्त कॉपर कंडेन्सर 1 साल की वारंटी सेल्फ डायग्नोस्टिक और स्लीप मोड EMI ऑप्शन और बैंक ऑफर उपलब्ध Blue Star 1 Ton Portable ACकीमत: ₹33,990 (Croma) फीचर्स: 120 वर्ग फीट के कमरे के लिए उपयुक्त कॉपर कंडेन्सर और Hydrophilic Golden Fins एंटी बैक्टीरियल सिल्वर कोटिंग 1 साल की वारंटी बैंक ऑफर के साथ अतिरिक्त छूट Usha STRIKER 100SD1 Desert Air Coolerकीमत: ₹13,599 (Reliance Digital) फीचर्स: 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग मीडिया 3685 m3/h एयरफ्लो क्षमता कम बिजली खपत लंबी बॉडी वाला डिजाइन Cruise 1 Ton Portable AC with Anti-Bacterial Filterकीमत: ₹40,900 (लिस्ट प्राइस), ₹33,990 (डिस्काउंट के बाद) फीचर्स: 100% कॉपर कंडेन्सर 4-इन-1 मोड (कूलिंग, डिह्यूमिडिफायर, एयर प्यूरिफायर, और फैन) HD Filter और 4 Castor Wheels एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर Havells Celia Portable Air Coolerकीमत: ₹10,999 (Reliance Digital) फीचर्स: 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग मीडिया 55L जल टैंक क्षमता थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन और एल्युमिनियम मोटर ऑटो फिल सिस्टम इन पोर्टेबल एसी और कूलर्स को खरीदने से आप न सिर्फ ठंडक का आनंद ले सकते हैं, बल्कि इनकी आसान इंस्टॉलेशन प्रक्रिया भी आपको किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाती है। इन सभी प्रोडक्टस को बैंक ऑफर और डिस्काउंट्स के साथ, आप बड़ी बचत कर सकते हैं। आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं। यह भी पढ़ें: Cooling ही नहीं कर रहा घर में लटका AC.. मिनटों में चेक करें कहीं ये दिक्कत तो नहीं