Vivo की ओर से इंडिया के बाजार में जल्द ही अपने Vivo X300 Ultra के साथ Vivo X300 FE को भी लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने अपने इन दोनों ही फोन्स का एक टीजर भी जारी कर दिया है। इस टीजर के आने के बाद यह कन्फर्म हो गया है कि इंडिया में […]

Vivo की ओर से इंडिया के बाजार में जल्द ही अपने Vivo X300 Ultra के साथ Vivo X300 FE को भी लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने अपने इन दोनों ही फोन्स का एक टीजर भी जारी कर दिया है। इस टीजर के आने के बाद यह कन्फर्म हो गया है कि इंडिया में इस फोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाने वाला है। जानकारी के लिए आपको बता देते हैं कि Vivo X300 Ultra को चीन के बाजार में लॉन्च किया जा चुका है और सबसे पहले इसे MWC 2026 में देखा गया था। हालांकि, इंडिया में Vivo के इस दमदार कैमरा फोन के साथ कंपनी अपने Vivo X300 FE को लॉन्च करने वाली है। आइए इस फोन के लॉन्च डेट से लेकर इसके स्पेक्स और फीचर आदि भी जानते हैं। Survey Thank you for completing the survey! Vivo Phones की लॉन्च टाइमलाइन क्या है? अगर आप Vivo X300 Ultra के अलावा Vivo X300 FE को देखते हैं तो इंडिया के बाजार में इन दोनों ही फोन्स को जल्द ही लॉन्च किए जाने की जानकारी आ रही है। दोनों ही फोन्स के लिए अलग अलग माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। हालांकि, माइक्रोसाइट पेज पर इस समय Coming Soon लिखा है। इस पेज को Flipkart पर देखा जा सकता है, इसका मतलब है कि दोनों ही फोन्स को इसी प्लेटफॉर्म से सेल किया जाने वाला है। सेल कब होने वाली है और असल लॉन्च डेट अभी कंपनी की ओर से सामने नहीं आई है। See what others miss. Capture what others can’t—with clarity, detail, and precision. #vivoX300Ultra – Coming soon.#vivoIndia #CreateLikeAPro pic.twitter.com/hfgELnu1H1— vivo India (@Vivo_India) April 17, 2026 डिजाइन से लेकर कैमरा तक की सम्पूर्ण डिटेल्स Vivo X300 Ultra के डिजाइन को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि चीनी मॉडल वाले डिजाइन के साथ ही इस फोन को इंडिया में भी लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन में आपको प्रीमियम और यूनीक लुक मिलता है। इस फोन को देखा जाए तो इसमें कंपनी एक एक्सटर्नल टेलीफोटो कन्वर्टर किट सपोर्ट आने वाली है। इस फोन में आपको बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव भी मिलने वाला है। कैटेगरीVivo X300 UltraVivo X300 FEलॉन्च स्टेटसचीन में लॉन्च, भारत में जल्दरूस में लॉन्च, भारत में जल्दलॉन्च प्लेटफॉर्मFlipkart (संभावित)Flipkart (संभावित)प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm)Snapdragon 8 Gen 5बैटरी6600mAh (संभावित)6500mAhकैमरा सेटअपZEISS ट्यून ट्रिपल कैमरा + टेलीफोटो कन्वर्टर सपोर्टZEISS ट्यून ट्रिपल कैमराकैमरा डिजाइनप्रीमियम डिजाइनपिल शेप कैमरा मॉड्यूलफोटोग्राफीहाई एंड कैमरा एक्सपीरियंसदमदार कैमरा परफॉरमेंसकलर ऑप्शनजानकारी उपलब्ध नहींग्रीन कलरचीन कीमतलगभग 95,500 रुपये–ग्लोबल कीमत–लगभग 71,400 रुपयेखासियतफ्लैगशिप कैमरा और पावरफुल प्रोसेसरबैलेंस्ड परफॉरमेंस और बैटरी इसके अलावा, अगर Vivo X300 FE को देखते हैं तो इस फोन में एक पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है। दोनों ही फोन्स में ZEISS Tune वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, दोनों ही फोन्स में दमदार फोटोग्राफी मिलने वाली है। कंपनी FE मॉडल को ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाने वाला है। Vivo X300 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर Vivo X300 Ultra फोन को चीन के बाजार में 30 मार्च को लॉन्च किया गया था, यहाँ फोन को CNY 6999 यानि लगभग 95,500 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 ELite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया था, यह प्रोसेसर 3nm प्रोसेस पर निर्मित है। इस फोन में कंपनी एक 6600mAh की बैटरी दे सकती है। A lifestyle upgrade in a compact form. #vivoX300FE – Coming soon.#vivoIndia #MyCityVibes pic.twitter.com/KgfIePONPT— vivo India (@Vivo_India) April 17, 2026 Vivo X300 FE के स्पेक्स और फीचर Vivo X300 FE स्मार्टफोन को रूस के बाजार में 4 मार्च को लॉन्च किया गया था। फोन को RUB 60124 यानि लगभग लगभग 71,400 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। फोन को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी मिलती है। यह भी पढ़ें: लिविंग रूम के लिए शानदार रहेंगे ये 5 पोर्टेबल एयर कूलर..5000 रुपये से कुछ ज्यादा है कीमत