भारत के राज्यों में तेज गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है. इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं. जिनके घर में एसी है वह तो तेज गर्मी में लोग सीधे AC की तरफ भागते हैं, लेकिन घर में एसी नहीं है और कूलर पुराना फिर भी वह एसी […]

भारत के राज्यों में तेज गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है. इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं. जिनके घर में एसी है वह तो तेज गर्मी में लोग सीधे AC की तरफ भागते हैं, लेकिन घर में एसी नहीं है और कूलर पुराना फिर भी वह एसी की तरह ठंडी हवा देगा. Survey Thank you for completing the survey! यानी आपके घर में रखा पुराना एयर कूलर भी कम काम का नहीं है. अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो वही कूलर आपको अच्छी ठंडक दे सकता है और बिजली का बिल भी कंट्रोल में रख सकता है. अगर आपके पास पुराना मेटल कूलर है और आप उसे बेकार समझकर हटाने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए. थोड़ी समझदारी से वही कूलर AC जैसी ठंडी हवा दे सकता है. कूलर का पानी साफ रखें बार-बार पानी भरने से कूलर का पानी गंदा हो जाता है. नीचे गंदगी जमा होने लगती है और कई बार बदबू भी आने लगती है. इस समस्या का आसान हल फिटकरी है. कूलर के पानी में फिटकरी का एक टुकड़ा डाल दें. इससे पानी साफ हो जाएगा और सारी गंदगी नीचे बैठ जाएगी. जब साफ पानी पाइप्स में जाएगा, तो कूलिंग तेज और बेहतर होगी और कमरा जल्दी ठंडा होगा. साइड में लगी पाइप्स को अच्छी तरह साफ करें अगर आपने नई घास या कूलिंग पैड लगवा दिए हैं और फिर भी कूलिंग ठीक नहीं हो रही, तो समस्या पाइप्स में हो सकती है. कूलर के किनारों पर लगी पाइप्स में अक्सर गंदगी जमा हो जाती है, जिससे पानी सही तरीके से नहीं बहता है. इन पाइप्स को निकालकर अच्छी तरह साफ करें और देखें कि हर छेद से बराबर पानी निकल रहा है या नहीं. इससे पैड पूरी तरह गीले रहेंगे और ठंडी हवा मिलेगी. अगर पाइप्स पूरी तरह जाम हो चुके हैं, तो उन्हें बदल देना ही बेहतर रहेगा. कूलर को खिड़की पर सही तरीके से लगाएं जैसे AC चलाते समय कमरे को बंद रखना जरूरी होता है, वैसे ही कूलर के साथ खिड़की को सही तरीके से सेट करना जरूरी है. अक्सर लोग कूलर को खिड़की में लगा देते हैं लेकिन किनारों को खुला छोड़ देते हैं, जिससे बाहर की गर्म हवा अंदर आती रहती है. कूलर लगाने के बाद खिड़की के चारों तरफ के गैप को कार्डबोर्ड या प्लाईवुड से पूरी तरह बंद कर दें. इससे सिर्फ ठंडी हवा ही कमरे में आएगी और गर्म हवा अंदर नहीं मिलेगी. बर्फ और नमक का इस्तेमाल कूलिंग बढ़ाने के लिए एक आसान तरीका है बर्फ का इस्तेमाल. दो या तीन प्लास्टिक की बोतलों में नमक मिला पानी भरकर फ्रीजर में जमा लें. जब यह पूरी तरह जम जाए, तो इन बोतलों को कूलर के पानी में डाल दें. नमक की वजह से बर्फ जल्दी नहीं पिघलेगी और पानी लंबे समय तक ठंडा रहेगा. इससे कूलर से निकलने वाली हवा ज्यादा ठंडी लगेगी. लोग अक्सर कूलर को कम आंकते हैं और सीधे AC पर खर्च कर देते हैं. लेकिन सच यह है कि सही मेंटेनेंस के बिना AC भी बेकार लगेगा और थोड़ा ध्यान देकर कूलर ही काफी साबित हो सकता है. यह भी पढ़ें: YouTube पर Shorts देखने में बर्बाद हो जाता है पूरा टाइम? ऐसे कर दें ऑफ, फीड पर भी नहीं दिखेगा, स्टेप बाय स्टेप गाइड