Gold Silver Prices Today: अक्षय तृतीया के बाद 20 अप्रैल 2026 को भारत में सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका मुख्य कारण वैश्विक हालात, खासकर ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव है। इसी वजह से कीमती धातुओं के दाम लगातार बदल रहे हैं। आज बाजार खुलने से पहले मल्टी […]
Gold Silver Prices Today: अक्षय तृतीया के बाद 20 अप्रैल 2026 को भारत में सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका मुख्य कारण वैश्विक हालात, खासकर ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव है। इसी वजह से कीमती धातुओं के दाम लगातार बदल रहे हैं। आज बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बढ़कर 1,54,605 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1,53,152 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है। Survey Thank you for completing the survey! आज का सोने का भाव वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार रिटेल बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,920 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इंडियन बुलियन एंड एसोसिएशन्स (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक सोना 1,51,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में सभी टैक्स मिलाकर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोने का भाव 4,786.90 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। 24K, 22K और 18K सोने के भाव कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम18 कैरेट11,698 रुपये93,584 रुपये1,16,980 रुपये11,69,800 रुपये22 कैरेट14,294 रुपये1,14,352 रुपये1,42,940 रुपये14,29,400 रुपये24 कैरेट15,592 रुपये1,24,736 रुपये1,55,920 रुपये15,59,200 रुपये शुक्रवार का सोने का भाव अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। 99.9% शुद्धता वाला सोना करीब 1,600 रुपये यानी लगभग 1.01% सस्ता होकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर बंद हुआ। इसी दौरान वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत में हल्की नरमी रही और यह 4,786.90 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा। आज का चांदी का भाव चांदी की बात करें तो 20 अप्रैल 2026 को इसमें भी तेजी का रुख देखने को मिला। MCX पर चांदी का वायदा भाव बढ़कर 2,58,079 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछला बंद भाव 2,57,142 रुपये प्रति किलो था। इसी साल 29 जनवरी को चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी का रिटेल रेट 2,75,000 रुपये प्रति किलो तक बताया जा रहा है। वहीं IBJA के अनुसार सोमवार सुबह तक यह 2,49,940 रुपये प्रति किलो पर रही। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक दिल्ली में टैक्स के साथ चांदी का भाव 2,53,000 रुपये प्रति किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 79.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। शुक्रवार का चांदी का भाव हालांकि, पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई थी। चांदी करीब 5,700 रुपये यानी लगभग 2.2% टूटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) पर आ गई थी। इसके विपरीत अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में मजबूती देखने को मिली और यह 1.12% की बढ़त के साथ 79.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें: कबाड़ में बेचने के बजाए, फोन को बना लो घर का चौकीदार.. CCTV Camera के तौर पर कर लो इस्तेमाल
