अमेज़न प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज़ में से एक, Panchayat ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। यह शो बड़े ट्विस्ट या भारी-भरकम ड्रामा पर आधारित नहीं है, बल्कि अपनी सादगी, ज़मीनी किरदारों और हल्के-फुल्के हास्य के जरिए लोगों को जोड़ता है। एक छोटे से काल्पनिक गांव में सेट यह सीरीज़ रोज़मर्रा की ज़िंदगी को बेहद रियलिस्टिक तरीके से पेश करती है। चार सफल सीज़न के बाद अब दर्शकों को बेसब्री से इसके अगले भाग का इंतजार है। आइए Panchayat Season 5 को लेकर अब तक सामने आई अहम जानकारी जानते हैं। Survey Thank you for completing the survey! पंचायत सीज़न 4 कैसा रहा चौथे सीजन में फुलेरा गांव की राजनीति और हालात में बड़े बदलाव देखने को मिले। सबसे बड़ा मोड़ पंचायत चुनाव रहा, जिसमें लंबे समय से प्रधान रहीं मंजू देवी को हार का सामना करना पड़ा और उनकी जगह क्रांति देवी को नई प्रधान का पद मिल गया। कहानी का मुख्य केंद्र अभिषेक त्रिपाठी उर्फ सचिव जी ही रहे। पूरे सीजन में उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी और व्यक्तिगत लक्ष्यों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की। उन्होंने अपने भविष्य को लेकर गंभीरता दिखाई और आखिरकार CAT परीक्षा भी पास कर ली। इसी दौरान उनकी और रिंकी की दोस्ती और रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ता हुआ नजर आया, जिसने कहानी को और भी दिलचस्प बना दिया। सीजन 5 में क्या हो सकता है खास आने वाले सीजन में अभिषेक की जिंदगी एक बड़े मोड़ पर पहुंच सकती है। CAT परीक्षा पास करने के बाद वह फुलेरा छोड़कर आगे की पढ़ाई और करियर के लिए नए रास्ते चुन सकते हैं। वहीं, रिंकी के साथ उनका रिश्ता और गहराता हुआ दिख सकता है। दूसरी तरफ, नई प्रधान क्रांति देवी के नेतृत्व में गांव में नई परिस्थितियां और चुनौतियां सामने आने की उम्मीद है, जो कहानी को आगे बढ़ाएंगी। हालांकि, फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सचिव जी किसे चुनेंगे? फुलेरा को या अपने करियर को? रिलीज़ टाइमलाइन और संभावित कास्ट पंचायत सीजन 5 की शूटिंग कुछ समय पहले ही शुरू हो चुकी है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पंचायत सीजन 5 के 2026 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर आने की संभावना जताई जा रही है। नए सीजन में एक बार फिर वही पसंदीदा कलाकार नजर आ सकते हैं, जिनमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सानविका, फैसल मलिक और चंदन रॉय शामिल हैं। फैंस को उम्मीद है कि अगला सीजन भी पहले की तरह सादगी, हास्य और दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ दर्शकों को बांधे रखेगा। यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: 22 अप्रैल को सोने-चांदी के दामों में बढ़त, देखें कितनी महंगी हुई 24K, 22K और 18K जूलरी