50,000 रुपये की प्राइस रेंज में आज कल काफी बेहतरीन और हाई परफॉरमेंस स्मार्टफोन्स मिल जाते हैं. इन स्मार्टफोन्स में दमदार कैमरा और एकदम बढ़िया चिपसेट भी मिलता है. अगर अप्रैल 2026 में आप भी इस रेंज का स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कौन सा खरीदें, तो आइए आपको कुछ शानदार और बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं. Survey Thank you for completing the survey! Vivo V70 (50,000 रुपये) Vivo का ये स्मार्टफोन एक बहुत ही लाजवाब मिड रेंज स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एक FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है, इसके साथ ही इसमें एक धमाकेदार Snapdragon 7 Gen 4 SoC प्रोसेसर भी मिलता है. इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका 50MP का टेलीफ़ोटो लैंस और 50MP का सेल्फी कैमरा है.

Vivo के इस स्मार्टफोन में 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ 90W तक की फ़ास्ट चार्जिंग भी मिलती है. iQOO 15R (44,998 रुपये) iQOO के इस स्मार्टफोन में एक जबरदस्त 7600mAh की बैटरी है जो 100W तक की वायर्ड चार्जिंग करने की क्षमता रखता है. इस फोन में 6.5 इंच का AMOLED डिसप्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है और इसके साथ ही इस फोन में 50MP + 8MP का रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा भी है Samsung Galaxy S25 FE (50,749 रुपये) Samsung Galaxy S25 के FE वेरिएंट में एक 6.7 इंच का Dynamic LTPO 2X AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है और इसके साथ ही इस फोन में Samsung का अपना Exynos 2400 चिपसेट भी है. इस फोन में 50MP + 12MP + 8MP का रियर कैमरा है जिसमें 8MP का एक टेलीफ़ोटो लैंस है. इसके साथ ही इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा भी है. Samsung Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी है और इसमें 45W तक की फ़ास्ट चार्जिंग भी मिलती है. ये फोन OneUI 8 ऑपरेटिंग सिसटम पर चलता है.

Poco X8 Pro Max (42,999 रुपये) इस फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है. ये फोन MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट और एक दमदार 9000mAh की बैटरी के साथ आता है और इसमें 100W तक की फ़ास्ट चार्जिंग भी मिलती है. इन स्पेक्स के अलावा इस फोन में 8MP + 50MP का रियर कैमरा और 20MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है. OPPO Reno 15 (45,999 रुपये) इस फोन में 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले है. ये फोन Android 16 की ColorOS 16 पर चलता है. इस फोन में दमदार Snapdragon 7 Gen 4 SoC चिपसेट है. इसके अलावा इस फोन में 6500mAh की अच्छी बैटरी है जो 80W तक की चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस फोन में 50MP + 50MP + 8MP का रियर कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है.

Realme 16 Pro+ (45,999 रुपये) Realme के इस स्मार्टफोन में एक बढ़िया 7000mAh की बैटरी है जो 80W तक की वायर्ड चार्जिंग करने की क्षमता रखती है. इस फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 Soc चिपसेट है और इसके साथ ही इस फोन में एक धमाकेदार रियर कैमरा है जो 200MP + 8MP का है और 50MP का सेल्फी कैमरा भी है. Samsung Galaxy A57 (49,880 रुपये) Samsung के इस फोन में Exynos 1680 चिपसेट मिलता है. इसके साथ ही इस फोन में 6.7 इंच का एक Super AMOLED+ डिस्प्ले है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस फोन में 50MP + 12MP + 5MP का रियर कैमरा और 12MP का सेल्फी कैमरा भी है. यह भी पढ़ें: POCO C81X और POCO C81 भारत में लॉन्च, 120Hz रिफ्रेश रेट और 8MP सेल्फी कैमरे से लैस, कीमत भी काफी कम