BSNL New Plan Launched: भारत में बढ़ती टेलीकॉम कीमतों के बीच BSNL ने एक ऐसा प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जो सीधे वैल्यू-फॉर-मनी यूजर्स को टारगेट करता है. BSNL ने इसकी कीमत 599 रुपये रखी है. इस प्लान में लंबी वैलिडिटी के साथ भरपूर डेटा, कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स मिलते हैं, जिससे यह खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी बन जाता है जो रोजाना ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं. Survey Thank you for completing the survey!
BSNL का 599 रुपये वाला प्लान इस प्लान की सबसे बड़ी ताकत इसका बैलेंस्ड बेनिफिट है. 599 रुपये में 70 दिन की वैलिडिटी मिलती है, जिसमें हर दिन 3GB डेटा दिया जा रहा है. इसके साथ पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग भी शामिल है. हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं, जिससे यह प्लान सिर्फ इंटरनेट ही नहीं बल्कि बेसिक कम्युनिकेशन जरूरतों को भी कवर करता है. इन यूजर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन अगर आपका फोन इस्तेमाल सिर्फ कॉल तक सीमित नहीं है और आप दिनभर इंटरनेट पर रहते हैं, तो यह प्लान आपके काम का है. YouTube पर वीडियो देखना, Instagram स्क्रॉल करना, ऑनलाइन क्लास अटेंड करना, वीडियो कॉल करना या गेमिंग करना जैसे काम इस प्लान में आसानी से हो जाते हैं. छात्र, वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग, या फिर जिनके पास बजट स्मार्टफोन है और जिन्हें बार-बार डेटा खत्म होने की टेंशन रहती है, उनके लिए यह प्लान सही ऑप्शन है.
BiTV का एक्स्ट्रा फायदा इस प्लान में BiTV एक्सेस भी दिया गया है. इसका मतलब है कि आप लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं, एंटरटेनमेंट कंटेंट का मजा ले सकते हैं और कुछ OTT शो भी बिना अलग से पैसे खर्च किए देख सकते हैं. Binge-watching ho ya online gaming, ab sab chalega Non-Stop! BSNL ₹ 599 ke saath paaiye daily 3GB Data pure 70 days ke liye. Stay Always-On with BSNL.Recharge smart via #BReX https://t.co/41wNbHpQ5c#BSNLIndia #Telecom #InnovationIndia #connectivity #Unlimited #CALLS… pic.twitter.com/2SnJwQnPlu— BSNL India (@BSNLCorporate) April 21, 2026 मार्केट में BSNL की रणनीति BSNL लगातार अपनी सर्विस सुधारने की कोशिश कर रहा है. कंपनी तेजी से 4G नेटवर्क बढ़ा रही है और लगभग 1 लाख नए टावर जोड़ने पर काम कर रही है. साथ ही 5G की तैयारी भी जारी है. सरकारी सपोर्ट होने की वजह से नेटवर्क और सर्विस में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है. खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये सीधी बात यह है कि कोई भी प्लान तभी काम का है जब नेटवर्क सही हो. अगर आपके इलाके में BSNL का सिग्नल कमजोर है, तो यह प्लान बेकार हो जाएगा चाहे ऑफर कितना भी अच्छा क्यों न हो. इसलिए रिचार्ज करने से पहले अपने एरिया की नेटवर्क क्वालिटी जरूर चेक करें. यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा
