Friday OTT Releases: शुक्रवार आ चुका है और एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए अच्छी खबर है. हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी एंटरटेनमेंट में कमी नहीं रहने वाली है. इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. बाहर भीषण गर्मी हो रही है, ऐसे में आप घर बैठें इन वेब-सीरीज और मूवी का आनंद ले सकते हैं. इस हफ्ते ही एनिमिटेड Stranger Things: Tales from ’85 भी देखने को मिलेगी. आइए आपको बिना ज्यादा देर किए इस हफ्ते आने वाली टॉप OTT रिलीज के बारे में बताते हैं. Survey Thank you for completing the survey! Stranger Things: Tales from ’85 OTT रिलीज डेट: 23 अप्रैल कहां देखें: Netflix यह एक एनिमिटेड स्पिन ऑफ है जो 1985 की सर्दियों के दौरान सेट है.
Hawkins के दोस्त Eleven, Mike, Will और बाकी टीम नए वाइन जैसे मॉनस्टर और जॉम्बी का सामना करते हैं. यह कहानी Season 2 और Season 3 के बीच का कनेक्शन दिखाती है. ‘Stranger Things: Tales from ’85’ अब ‘Netflix’ पर स्ट्रीम हो रही है. 24: The Indian Adaptation OTT रिलीज डेट: 24 अप्रैल कहां देखें: JioHotstar अनिल कपूर जय सिंह राठौड़ के रोल में वापसी करते हैं. ATU Chief के रूप में उन्हें प्रधानमंत्री-निर्वाचित की हत्या की साजिश को रोकना है, साथ ही अपनी किडनैप हुई बेटी को भी बचाना है. ’24’ 24 अप्रैल से ‘JioHotstar’ पर स्ट्रीम होगी.
Prathichaya OTT रिलीज डेट: 24 अप्रैल कहां देखें: JioHotstar यह एक मलयालमय पॉलिटिकल थ्रिलर है. जब एक कॉर्पोरेट केरलम के मुख्यमंत्री को फंसा देता है, तब उनका बेटा John Varghese अपने पिता का नाम साफ करने के लिए खतरनाक साजिशों में उलझ जाता है. ‘Prathichaya’ 24 अप्रैल को ‘JioHotstar’ पर रिलीज हो रही है. Band Melam OTT रिलीज डेट: 24 अप्रैल कहां देखें: ZEE5 यह तेलुगु रोमांटिक ड्रामा है जिसमें बचपन के दोस्त Giri और Raaji की कहानी दिखाई गई है. गलतफहमियों की वजह से दोनों अलग हो जाते हैं, लेकिन सालों बाद एक मुलाकात उन्हें फिर आमने-सामने ला देती है ‘Band Melam’ 24 अप्रैल से ‘ZEE5’ पर उपलब्ध है.
If Wishes Could Kill OTT रिलीज डेट: 24 अप्रैल कहां देखें: Netflix यह साउथ कोरियन हॉरर सीरीज एम्बिशन के डार्क साइड को दिखाती है. कुछ स्टूडेंट्स को ‘Girigo’ नाम की एक अनजान ऐप मिलता है जो उनकी इच्छाएं पूरी करती है, लेकिन हर विश के साथ एक डेडली काउंटडाउन जुड़ा होता है. ‘If Wishes Could Kill’ 24 अप्रैल को ‘Netflix’ पर रिलीज हो रही है. Happy Raj OTT रिलीज डेट: 24 अप्रैल कहां देखें: Amazon Prime Video यह एक फैमली एंटरटेनर है जिसमें GV Prakash Kumar और Sri Gouri Priya नजर आते हैं.
Happy की जिंदगी अच्छी चल रही होती है, लेकिन उसके पिता के अजीब व्यवहार की वजह से उसे सोशल स्ट्रगल का सामना करना पड़ता है. कहानी उनके रिश्ते के बदलाव को दिखाती है. ‘Happy Raj’ 24 अप्रैल से ‘Prime Video’ पर कई भाषाओं में उपलब्ध है. इस हफ्ते का OTT लाइनअप काफी बैलेंस्ड है, जिसमें हर तरह का कंटेंट मौजूद है. अगर आप बिंज-वॉच करने का प्लान बना रहे हैं, तो इस लिस्ट में आपके लिए कई अच्छे विकल्प मिल जाएंगे. यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा
